Deewaniyat: सोनम बाजवा ने 'दीवानियत' के लिए हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया है।
Image credit: Twitter

हम जानेंगे, “Deewaniyat: सोनम बाजवा ने ‘दीवानियत’ के लिए हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया है।” पंजाब सिनेमा की प्रमुख अभिनेत्री सोनम बाजवा, अब लगातार तीसरी फिल्म दीवानियत में भी नज़र आने वाले है| सोनम बाजवा ‘हाउसफुल 5’ और ‘बागी 4’ में मुख्य भूमिका निभाती हुई नज़र आएंगी।

 

सोनम बाजवा की एंट्री हुई दीवानियत

जुनून और दिल टूटने की एक गहन कहानी दीवानियत में हर्षवर्धन राणे के विपरीत सोनम बाजवा नज़र आने वाली है| फिल्म में दिल टूटना, प्रेम कहानी और संगीत की उम्मीद है| फरवरी में घोषित इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा। हर्षवर्धन राणे की रोमांटिक ड्रामा फिल्म सनम तेरी कसम 7 फरवरी को दोबारा रिलीज़ हुई जिसने पहले रिलीज़ में 16.03 करोड़ और दोबारा रिलीज़ में 41 करोड़ की कमाई की है|

सनम तेरी कसम ने पुन रिलीज़ में अपने पहले की कमाई को किया पीछे
Image credit: Twitter

फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जावेरी द्वारा किया गया है, जिन्होंने जाने कहां से आई है, सत्यमेव जयते, मस्तीजादे का निर्देशन किया है| फिल्म का लेखन मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने किया है| दीवानियत का निर्माण अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने विकिर मोशन पिक्चर्स के बैनर तले किया है|

सोनम बाजवा का हिंदी डेब्यू ‘बाला’ में हुआ था और वह स्ट्रीट डांसर 3डी में कैमियो में नजर आई थीं| सोनम बाजवा की साल 2025 में तीन बॉलीवुड मूवी रिलीज़ हो सकती है| जिसमें ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को और ‘बागी 4’ 5 सितंबर को रिलीज़ होगी, जबकि ‘दीवानीयत’ के 2025 के अंत तक आने की संभावना है।

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bollywood movies based on true stories on Netflix, जरूर देखे प्रशांत वर्मा और प्रभास की पौराणिक ड्रामा का तय हुआ ये शीर्षक? छावा ने 700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। प्रभास की द राजा साहब की रिलीज़ तारीख बदल गई नंदमुरी कल्याण राम के NKR21 का शीर्षक ‘अर्जुन पुत्र वैजयंती’ है