Vishwambhara teaser: चिरंजीवी पौराणिक कथाओं से लड़ने के लिए एक पंख वाले घोड़े पर सवार हुए
Image credit: UV Creation/twitter

हम पढेंगे, “Vishwambhara teaser: चिरंजीवी पौराणिक कथाओं से लड़ने के लिए एक पंख वाले घोड़े पर सवार हुए” मेगास्टार चिरंजीवी अपनी आने वाली पैन इंडिया फिल्म विश्वंभरा का टीज़र रिलीज़ होने वाली है। विश्वम्भर (Vishwambhara) एक एक्शन पौराणिक अलौकिक फिल्म है, जिसके टीजर में हाई वीएफएक्स दिखाया गया है। विश्वंभरा टीज़र में कहानी की एक झलक और चिरंजीवी के किरदार की भी एक झलक देख रही है|

विश्वम्भरा (Vishwambhara) की कहानी एक नई दुनिया में लेकर जाती है, चारो तरफ बुरी ताकतें फेल जाती हैं पर फिर एक योद्धा विश्वम्भर “चिरंजीवी” उड़ते हुए जादुई पंखों वाला घोड़ा से एंट्री करते नजर आ रहे हैं। विशाल ने दुनिया की रक्षा करते नजर आ रहे हैं, जिसमें फाइटिंग एक्शन सीक्वेंस, अत्यधिक वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है| फिल्म में चिरंजीवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि त्रिशा और मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल में हैं। कुणाल कपूर संभवतः खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

Vishwambhara teaser: चिरंजीवी पौराणिक कथाओं से लड़ने के लिए एक पंख वाले घोड़े पर सवार हुए
Image credit: UV Creation/twitter

विश्वम्भरा (Vishwambhara) टीजर में मेगास्टार चिरंजीवी की शानदार और वीरतापूर्ण एंट्री, भगवान हनुमान के मूर्ति के सामने गदा के साथ एक्शन सीक्वेंस काफी शानदार है| विश्वम्भरा में तृषा, मीनाक्षी चौधरी, कुणाल कपूर, आशिका रंगनाथ, सुरभि पुराणिक, ईशा चावला, सुभलेखा सुधाकर का भी अहम रोल है। फिल्म के टीजर से रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती है, इसे 10 जनवरी 2025 को रिलीज किया जाना था। राम चरण की गेम चेंजर 10 जनवरी 2025 को रिलीज होने जा रही है, गेम चेंजर और विशंभरा में टकराव टाला जाएगा|

बाहुबली सीरीज, आरआरआर, कल्कि 2898 ए.डी. के बाद विश्वम्भर को भी नया आयाम मिलने जा रहा है। विश्वम्भर में हम विभिन्न तत्वों का मिश्रण देखेंगे: एक मौलिक और मनोरम कथा, एक मनमोहक क्षेत्र, जीवंत रचनात्मकता का परिदृश्य और एक असाधारण ब्रह्मांड देखने को मिलेगा| विश्वम्भर का निर्देश बिम्बिसार के निर्देशक मल्लीदी वशिष्ठ ने किया है, मल्लीदी वशिष्ठ ने बिम्बिसार से डेब्यू किया था। नंदमुरी कल्याण राम की फिल्म बिम्बिसार एक सुपरहिट साबित हुई थी।प्रशंसक बिम्बिसार और विश्वम्भरी को एक दूसरे से जोड़ रहे हैं|

फिल्म का लेखन मल्लीदी वशिष्ठ ने किया है और निर्माण वी. वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति, विक्रम रेड्डी हैं। छायांकन छोटा के. नायडू ने किया है, वही संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव, संतोष कामिरेड्डी ने किया है। फिल्म की कहानी और संगीत दोनों प्रभावशाली है संगीत ऑस्कर और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एम. एम. कीरावनी ने दिया है। फिल्म में एक विशिष्ट सिनेमाई यात्रा पर निकलने वाले हैं।

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जूनियर एनटीआर और प्रशांत की फिल्म में श्रुति हसन नज़र आएगी क्या रेट्रो सूर्या की बॉक्स-ऑफिस की शान वापस लाएगी? बॉलीवुड की 5 बेहतरीन प्रेम कहानियां पर बनी फिल्म जो प्यार को परिभाषित करती हैं आमिर खान की सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है जाट 2 में दमदार मिशन के साथ लौटे सनी देओल