हम पढेंगे, “Vishwambhara: चिरंजीवी & डिवाइन की उपस्थिति फिल्म की अपील को बढ़ाएंगे” मेगा स्टार चिरंजीवी एक बार फिर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म लेकर आ गए है, जिसका बारे में बहुत से खबरे आ रही है| Vishwambhara एक एक्शन कल्पना फिल्म होने वाली है, जिसका बहुत समय से इंतज़ार हो रहा है| चिरंजीवी का 69वां जन्मदिन पर फिल्म का लुक सामने रखा गया है| फिल्म में चिरंजीवी और दिव्यता का शानदार मिश्रण देखने को मिलने वाला है| Vishwambhara मेगा स्टार चिरंजीवी की 156वीं फिल्म है, जिसका पहला लुक प्रकट कर दिया है| Vishwambhara भागों में विभाजित किया गया है, Vishwambhara part 1 का पूरा नाम Vishwambhara Part 1 : the Artifact है|
फिल्म के पोस्टर में चिरंजीवी पहाड़ पर चढ़ रहे है, उनके हाथ में भगवान शिव का त्रिशूल है| पोस्टर के चारो तरफ रोशनी मौजूद है, जिसके चारो तरफ एक अलौकिक नज़ारा नज़र आने वाले है| फिल्म में दिव्यता के साथ साथ रहस्यमय से भरा हुआ है| Vishwambhara एक अखिल भारतीय फिल्म होगी, जो बहुत सी भाषाओ में रिलीज़ होगी| फिल्म निर्माता ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “When myths collide, legends rise” चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा के ही नहीं पैन इंडिया में बहुत पसंद किया जाता है, उनके आनेवाली फिल्म का बहुत बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है|

Vishwambhara की सम्पूर्ण जानकारी
Vishwambhara कास्ट
फिल्म में मुख्य किरदार में चिरंजीवी नज़र आने वाले है, जो भद्रा के किरदार में नज़र आने वाले है| चिरंजीवी के साथ तृषा कृष्णन, मीनाक्षी चौधरी, आशिका रंगनाथ, सुरभि, ईशा चावला, कुणाल कपूर भी दिखने वाली है| त्रिशा कृष्णन और चिरंजीवी 18 साल बाद फिर से साथ दिखने वाले है, दोनों धमकेदार जोड़ी राजनीतिक-नाटक फिल्म स्टालिन में नज़र आए थे| कुणाल कपूर हिंदी में काफी काम है वह अब तेलुगु फिल्म में दिखने वाली है| कुणाल पहले भी तेलुगु फिल्म देवदास में नज़र आए थे| कुणाल को आखिरी बार 2021 में फिल्म अनकही कहानियाँ में देखा गया था, इसके बाद वह 2025 में विश्वम्भर में नजर आएंगे।
Vishwambhara Crew/कर्मी दल
Vishwambhara फिल्म को मल्लिदी वशिष्ठ निर्देशन और लिखा है, वही उसका निर्माण वी. वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलपति, विक्रम रेड्डी ने किया है| फिल्म का निर्माण UV Creations द्वारा किया गया है, संगीत ऑस्कर पुरस्कार विजेता, पद्म श्री एम.एम. कीरवानी द्वारा रचित है। छायांकन छोटा के. नायडू द्वारा किया गया है, संपादन कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा किया गया है। मल्लिडी वशिष्ठ की विशम्भर की दूसरी फिल्म है डायरेक्टर के तौर पर, उनकी पहली फिल्म बिम्बिसार एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, अब वह एक और बड़े बजट की फिल्म विश्वम्भर लेकर आ गए है |
123telugu के अनुसार, मल्लिदी वशिष्ठ ने कहा, “मैं अभी एक बात का आश्वासन दे सकता हूँ। मेगास्टार के प्रशंसक विश्वम्भरा के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। उनकी उम्मीदें पूरी होंगी। मैं चिरु गारू को बिल्कुल उसी तरह पेश कर रहा हूँ जिस तरह से प्रशंसक उसे देखना चाहते हैं। विश्वम्भरा असाधारण होगा और इसके बारे में कोई संदेह नहीं है। संक्रांति 2025 मेगास्टार की है”
m9.news के अनुसार, ऑस्कर विजेता संगीतकार एमएम कीरावनी ने कहा, “विश्वम्भर एक बेहतरीन मनोरंजक फिल्म होने जा रही है। 2-3 घंटों के लिए दर्शक बाहरी दुनिया को भूलकर सिनेमाघरों में मौज-मस्ती करेंगे। चिरंजीवी दर्शकों का ठीक उसी तरह मनोरंजन करेंगे जैसे उन्होंने ब्लॉकबस्टर घराना मोगुडु में किया था।”

Vishwambhara movie ki kahani (विश्वम्भरा फिल्म की कहानी)
मेगा स्टार चिरंजीवी हमेशा एक नई कहानी लेकर आते है, आपको २-३ घंटो तक सीट से जोड़ कर रखेगी|फिल्म की कहानी मल्लिदी वशिष्ठ ने लिखी है, जो अपनी आध्यात्मिक कहानियों के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बिम्बिसार फिल्म की कहानी भी लिखी थी। फिल्म की कहानी हो सकती है कि एक नए राजकुमार की असाधारण यात्रा पर आधारित है, जिसमें देवताओं, मनुष्यों और परलोक से उसकी मुठभेड़ें शामिल हैं। फिल्म में बेहतरीन VFX, उत्कृष्ट ग्राफ़िक्स और आकर्षक कहानी होने वाली थी। विशम्भर लगभग 150-200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म है|
Vishwambhara फिल्म की रिलीज़ डेट
Vishwambhara फिल्म 2025 की संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जो बहुत अच्छी खबर होगी। संक्रांति 2025 पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर होने वाली है, इसी दिन अजित कुमार की Good Bad Ugly सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, दोनों ही फिल्में पैन इंडिया फिल्म हैं। साल 2024 को भी संक्रांति को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हुआ था, जिसमे कुछ पैन इंडिया फिल्म, तेलुगु, तमिल आदि फिल्म रिलीज़ हुई थी| साल 2023 के भोला शंकर के बाद सीधे Vishwambhara में दिखने वाली है| यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है कि संक्रांति 2025 में बॉक्स ऑफिस पर किस तरह की टक्कर देखने को मिलने वाली है।
चिरंजीवी की आनेवाली फिल्म (Chiranjeevi upcoming movie)
चिरंजीवी की आने वाली फिल्म में Vishwambhara होगी, जो शानदार होने वाला है| फिल्म की अगली फिल्म चिरंजीवी और अनिल रविपुडी के साथ हो सकती है, जिसका निर्माण दिल राजू करेंगे। चिरंजीवी की नवीनतम फिल्म विशंभर 2025 में रिलीज होगी, साल 2024 को कोई भी फिल्म रिलीज़ नहीं होने वाली है|
Read More
- Kanguva Release date (कंगुवा रिलीज की तारीख): एक नई उत्कृष्ट फिल्म के लिए तैयार हो जाइए जिसमें क्रूरता से बदला देखने को मिलेगा
- Salaar Part 2 Release Date in Hindi (सालार पार्ट 2 कब रिलीज़ होनी है )
- Trisha Kar Madhu Video: MMS के चलते सुर्ख़ियों में आई त्रिशा कर, जानें कौन है ये भोजपुरी एक्ट्रेस
- Alpha movie: क्या ऋतिक रोशन आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में कबीर के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं?