हम जानेंगे, “Republic day movies: गणतंत्र दिवस पर देखने लायक 5 बेहतरीन फिल्में, जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए|” विभिन्न देशभक्ति फिल्मों का आनंद लेकर गणतंत्र दिवस के महत्व को बढ़ाएं।
Republic day movies
Border – Prime Video
साल 1997 में आई कल्ट क्लासिक ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉर्डर एक शानदार विकल्प है| बॉर्डर फिल्म की कहानी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान के लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित है| जे.पी. दत्ता द्वारा निर्देशित फिल्म बॉर्डर में आपको भारतीय सेना की वीरता, एक्शन के साथ साथ अद्भुत गाना सब मिलने वाले है| फिल्म में सनी देओल (मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी), जैकी श्रॉफ (विंग कमांडर एंडी बाजवा), सुनील शेट्टी (कैप्टन भैरों सिंह), अक्षय खाना (लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह भान) आदि नज़र आने वाले है| बॉर्डर का सीक्वल बॉर्डर 2 26 जनवरी 2026 को रिलीज़ होने वाली है, जिसमे सनी देओल, अहन शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन शामिल है|

The Legend of Bhagat Singh – Prime Video
साल 2002 में आई द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह जीवनी पीरियड-ड्रामा फिल्म है| राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित द लीजेंड ऑफ़ भगत सिंह का शहीद-ए-आज़म भगत सिंह पर आधारित है, जिन्होंने देश की आज़ादी में अहम भूमिका निभाई थी| फिल्म में अजय देवगन (भगत सिंह), भास्वर चटर्जी (बटुकेश्वर दत्त), सुशांत सिंह (सुखदेव थापर), डी. संतोष (शिवराम राजगुरु), अखिलेंद्र मिश्रा (चंद्र शेखर आजाद) निभाए है| फिल्म में कई से क्रांतिकारी और प्रतिष्ठित अभिनेता को देखने वाला है|
URI: The Surgical Strike – ZEE5
साल 2019 में आई उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) आर्मी एक्शन पर आधारित है| फिल्म की कहानी सच्ची सैन्य कार्यवाही से संबंधित है जो 2016 में हुए उरी आतंकवादी हमले के बाद की गयी थी| फिल्म का निर्देशन और लेखन आदित्य धार ने किया था और निर्माण आरएसवीपी मूवीज़ द्वारा किया गया था| उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में विक्की कौशल (मेजर विहान सिंह शेरगिल), परेश रावल (एनएसए गोविंद भारद्वाज), रजित कपूर (भारत के प्रधान मंत्री), राजवीर चौहान (कैप्टन उदय सिंह राठौड़), यामी गौतम (रॉ एजेंट पल्लवी शर्मा) आई थी|
Lagaan – YouTube
साल 2001 में आई पीरियड स्पोर्ट ड्रामा लगान एक मनोरंजक और शानदार फिल्म है| फिल्म की कहानी एक ऐसे गांव के बारे में है जो अंग्रेजों द्वारा लगाए गए उच्च करों से चिंतित है, गांव अंग्रेजों को क्रिकेट मैच के लिए चुनौती देता है। फिल्म का निर्देशन और लेखन आशुतोष गोवारिकर ने किया है, वही निर्माण आमिर खान और संजय डायमा ने किया है| लगान में आमिर खान (भुवन), ग्रेसी सिंह (गौरी), राचेल शेली (एलिजाबेथ रसेल), सुहासिनी मुले (यशोदा मां), कुलभूषण खरबंदा (राजा पूरन सिंह चावला) आदि नज़र आए थे|
Kesari (2019) – Amazon Prime Video
वर्ष 2019 में सत्य घटना पर आधारित युद्ध एक्शन फिल्म केसरी भी एक प्रमुख फिल्म है| केसरी फिल्म की कहानी ब्रिटिश भारतीय सेना की 36वीं सिख रेजिमेंट के 21 सिखों की और 10,000 पश्तूनों आक्रमणकारियों से लड़ाई करते है| फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है और निर्माण करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व मेहता, अरुणा भाटिया, सुनीर खेत्रपाल ने किया है| फिल्म में अक्षय कुमार (हवलदार ईशर सिंह), परिणीति चोपड़ा (जीवनी कौर), मीर सरवर (खान मसूद), सुआना बेकर (नेवी लाल सिंह), विवेक सैनी (सिपाही जीवन सिंह) और अन्य कलाकार हैं।
Rang De Basanti – Amazon Prime Video
साल 2006 में आई रंग दे बसंती राजनीतिक नाटक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है| फिल्म की कहानी कुछ कॉलेज के विद्यार्थी स्वंत्रता संग्राम से प्रेरित होकर भ्रष्टाचार से लड़ता है| रंग दे बसंती थिएटर के बाद उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और अकादमी पुरस्कार में भी प्रवेश मिला। फिल्म में आमिर खान (दलजीत सिंह), सिद्धार्थ (करण सिंघानिया), शरमन जोशी (सुखी राम), कुणाल कपूर (असलम खान) और अन्य कलाकार शामिल है|
Republic day movies released in cinemas
Sky Force

अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की वॉर एक्शन फिल्म स्काई फाॅर्स 24 जनवरी को रिलीज़ होगी| फिल्म का निर्देशन संदीप केवलानी, अभिषेक अनिल कपूर ने किया है और निर्माण दिनेश विजान, ज्योति देशपांडे, अमर कौशिक, साहिल बाबर खान ने किया है| स्काई फाॅर्स की कहानी 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सरगोधा एयरबेस पर भारत के हवाई हमले पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार (विंग कमांडर के.ओ. आहूजा), वीर पहाड़िया (टी. विजया), सारा अली खान (विजय की पत्नी), निम्रत कौर (आहूजा की पत्नी) और अन्य कलाकार शामिल है|
Read More
- 5 films that showcase Naga Chaitanya’s talent
- Samyuktha Menon: संयुक्ता मेनोन Sharwa37 मे दीया और BSS12 में समीरा के किरदार में नजर आएगी
- List of upcoming films in the Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU)
- सैफ अली खान द्वारा निभाए गए उल्लेखनीय खलनायक का किरदार
- Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: क्या ‘सिंघम अगेन’ फिर स्थगित होगी?
- उपेन्द्र के पूरे भारत में UI की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है
- Shaitaan 2: बॉलीवुड में एक नया हॉरर यूनिवर्स निर्मित हो रहा है
- कौन है राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर?
- जान्हवी तारीख से राम चरण के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
- Chhaava trailer: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज का दमदार चित्रण किया गया है
- Nagabandham: रुद्र के संदर्भ में विराट कर्ण का दुर्जेय और उग्र चरित्र सामने आया है