हम जानेंगे “रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा रिलीज डेट: पहली बार रामायण 4K की भव्यता का अनुभव करें।” साल 1993 में आई जापान और भारत बनाई गई एनिमेशन फिल्म रामायण अब थिएटर में रिलीज़ होने वाली है |
रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा रिलीज डेट
रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा रिलीज डेट की पुष्टि हुई: 30 साल पहले बनी फिल्म रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा अब हिंदी, तमिल, तेलुगू, इंग्लिश में 24 जनवरी 2025 को रिलीज़ होने वाली है | रामायण को पहले बच्चो ने बच्चपन में बहुत देखा होगा अब वह उसको थिएटर में 4k में अनुभव करने वाले है | रामायण की कहानी वाल्मीकि रामायण पर आधारित है, जो सिर्फ मूवी ही नहीं दिव्यता और सांस्कृतिक विरासत है |
रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा की कहानी: फिल्म में अयोध्या के राजकुमार भगवान राम, अपने पत्नी सीता और भाई लक्षमण के साथ 14 वर्ष में वनवास में चले जाते है | जहां राक्षस का राजा रावण रामजी की पत्नी सीता जी का हरण कर लेता है, जिसके बाद भगवान रामा, लक्षमण, हनुमान जी और वानरों के साथ मिलकर लंका पर हमला करके रावण का वध कर देते है | फिल्म में आपको बुराई पर अच्छाई की जीत पर आधारित है |

ग्रीक पिक्चर ने पीएम मोदी के 2022 में ‘रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस’ पर राम का जिक्र किया, जिसपर पर ग्रीक पिक्चर ने लिखा, “गीक पिक्चर्स में, हम अपने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 के मन की बात पॉडकास्ट के दौरान रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम को दी गई मान्यता के लिए बहुत आभारी हैं। उनके शब्दों ने फिल्म के अद्वितीय क्रॉस-कल्चरल सहयोग और परिवारों और बच्चों के बीच इसकी स्थायी अपील का जश्न मनाया। उनकी स्वीकृति से प्रेरित होकर, हमें इस प्रिय कृति को व्यापक दर्शकों के साथ साझा करने की गहरी जिम्मेदारी का एहसास हुआ। यह बहुत गर्व और कृतज्ञता के साथ है कि अब हम इस कालातीत कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करते हैं, जो पीढ़ियों और संस्कृतियों को समान रूप से जोड़ती है।”

रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा के बारे में: फिल्म का निर्देशन कोइची सासाकी, राम मोहन, युगो सको द्वारा किया गया है और रचनात्मक रूपांतरण निर्देशक का काम पटकथा लेखक श्री वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया है, जिन्होंने भारत सिनेमा में मगधीरा, ईगा, बाहुबली श्रृंखला, आरआरआर, बजरंगी भाईजान आदि फिल्में लिखी है | फिल्म का युगो साको द्वारा किया गया है और भारत में वितरण गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंटद्वारा किया गया है | अगर हम आवाज की कास्ट की बात करें तो हिंदी में राम जी की आवाज अरुण गोविल ने दी है, जो पहले भी रामानन्द सागर की रामायण में भी भगवान राम का किरदार निभाया था | रामायण द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा में नम्रता साहनी, शक्ति सिंह, आदर्श गौतम, दिलीप सिन्हा, अमरीश पुरी, हरजीत वालिया, मंजू भाटिया, मंजू भाटिया, उमेश शर्मा आदि ने आवाज दी है |
Read More
- 5 films that showcase Naga Chaitanya’s talent
- Samyuktha Menon: संयुक्ता मेनोन Sharwa37 मे दीया और BSS12 में समीरा के किरदार में नजर आएगी
- List of upcoming films in the Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU)
- सैफ अली खान द्वारा निभाए गए उल्लेखनीय खलनायक का किरदार
- Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: क्या ‘सिंघम अगेन’ फिर स्थगित होगी?
- उपेन्द्र के पूरे भारत में UI की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है
- बालकृष्ण और बोयापति की ‘अखंड 2’ लॉन्च
- कौन है राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर?
- जान्हवी तारीख से राम चरण के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
- भारत का सबसे महंगा सिंगर कौन है, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- ‘आशिकी 2’ से चर्चित हुए आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे