हम जानेंगे, “Pushpa 2: The Rule: पुष्पा 2, स्त्री 2 को पीछे छोड़कर नए रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है।” पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर 2024 को रिलीज़ हुई फिल्म थिएटर में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है | पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जवान और स्त्री 2 पीछे छोड़ दिया है |
पुष्पा 2, स्त्री 2 को पीछे छोड़कर नए रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है
पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस में 16 दिन पूरे कर लिया है, जो एक नया आयाम बना रहा है | Sacnilk के अनुसार, पुष्पा 2 ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1004.35 करोड़ कर लिया है | फिल्म में अपने 16वे दिन 13.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर दिया है, वही भारत का कुल कलेक्शन 1181.4 करोड़ का किया है | पुष्पा 2 ने भारत की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गयी है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1416.4 करोड़ कर लिया है| पुष्पा 2 ने भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1000 करोड़ का अकड़ा पर कर लिया है, जिसको पहले बाहुबली 2 (1030.42 करोड़) ने अकड़ा छुआ है | पुष्पा 2 बहुत आसानी से बाहुबली 2 को पीछे छोड़ते नज़र आ रही है |
पुष्पा 2 ने पीछे छोड़ा स्त्री 2 को
पुष्पा 2 हिंदी में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 632.6 करोड़ कर लिया है, जिससे पहले ये रिकॉर्ड स्त्री 2: सरकटे का आतंक ने लाइफटाइम 625.27 करोड़ कलेक्शन किया था | पुष्पा 2 ने हिंदी के अलावा तेलुगु में 297.8 करोड़, तमिल में 52.8 करोड़, कन्नड़ में 7.16 करोड़, मलयालम में 13.99 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है | पुष्पा 2 ने दूसरे सप्ताह में शानदार पकड़ बनाई है, जिसने दूसरे वीकेंड में 264.8 करोड़ का भारत में नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है |

20 दिसंबर को तमिल भाषा की विदुथलाई 2, कन्नड़ भाषा की पैन इंडिया फिल्म UI, मलयालम की पैन इंडिया फिल्म मार्को, हिंदी फिल्म वनवास, अमेरिकन मूवी मुफासा: द लायन किंग रिलीज़ हुई है, फिर भी पुष्पा बिना रुके थिएटर में चल रही है | पुष्पा 2 ने तेलुगु और हिंदी भाषा मजबूत पकड़ बना रखी है, जो भारत की सबसे बड़ी फिल्म बनने की कगार पर है | पुष्पारा 2 में पुलिस ओपी प्रमुख भंवर सिंह शेखावत और पुष्पारा राज के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। फिल्म में विजुअल्स, म्यूजिक, दमदार कहानी के साथ-साथ डायलॉग्स भी पसंद किए जा रहे हैं।
पुष्पा 2 के बारे में

पुष्पा 2 की कहानी लाल चंदन की तस्करी के बारे में है, जिसमें एक गरीब लड़का पुष्पा राज और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी एसपी भंवर सिंह शेखावत का प्रतिद्वंद्वी नजर आता है। फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है, और निर्माण नवीन एर्नेनी, यालामंचिली रविशंकर ने किया है | फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, सुनील, अनसूया भारद्वाज, श्रीलीला (कैमियो), आदि नज़र आनेवाले है | फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया है तथा इसका संपादन नवीन नूली ने किया है।
Read More
- 5 films that showcase Naga Chaitanya’s talent
- Samyuktha Menon: संयुक्ता मेनोन Sharwa37 मे दीया और BSS12 में समीरा के किरदार में नजर आएगी
- List of upcoming films in the Prasanth Varma Cinematic Universe (PVCU)
- सैफ अली खान द्वारा निभाए गए उल्लेखनीय खलनायक का किरदार
- Singham Again vs Bhool Bhulaiyaa 3: क्या ‘सिंघम अगेन’ फिर स्थगित होगी?
- उपेन्द्र के पूरे भारत में UI की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है
- बालकृष्ण और बोयापति की ‘अखंड 2’ लॉन्च
- कौन है राधिका आप्टे के पति बेनेडिक्ट टेलर?
- जान्हवी तारीख से राम चरण के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
- भारत का सबसे महंगा सिंगर कौन है, जानकर हैरान रह जाएंगे आप
- संजय दत्त ने बागी 4 से अपना ख़तरनाक लुक दिखाया