इस सूची में पहले दिन सबसे अधिक एडवांस बुकिंग किसकी है, आइए जानते हैं पुष्पा कितने पर है
Image credit: twitter

हम जानेगे,”पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची, पुष्पा 2 कौन सा स्थान रखती है?, पुष्पा 2 कौन सा स्थान रखती है?” 5 दिसंबर को थिएटर में रिलीज़ हुई “पुष्पा 2” ने सारे रिकॉर्ड तोड़े और बनाए है | इस सूची में राष्ट्रीय और वर्ल्डवाइड दोनों कलेक्शन को शामिल किया गया है | इस सूची में सबसे अधिक दक्षिण भारत की बहुत सी फिल्में शामिल है |

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची

Pushpa 2

तेलुगु सिनेमा के प्रमुख अभिनीत अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन बहुत से रिकॉर्ड तोड़े हैं | Sacnilk के अनुसार, पुष्पा 2 ने पहले दिन लगभग 174.9 करोड़ इंडिया में नेट बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन किया है | पुष्पा 2 ने पहले दिन तेलुगु भाषा में 90.95 करोड़, हिंदी भाषा में 70.3 करोड़, तमिल में 7.7 करोड़, कन्नड़ भाषा में 1 करोड़ और मलयालम भाषा में 4.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। माना जा रहा है कि वो शायद अभी तक पहले दिन फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 282.91 करोड़ रुपये की कमाई की है जो सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है | फिल्म ने हिंदी फिल्म उद्योग में सबसे बड़ी गैर-छुट्टियों वाली ओपनिंग का दर्जा हासिल कर लिया है। पुष्पा 2 ने हिंदी में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है, जिसमे जवान के 65 करोड़ का कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है |

 

RRR

इस सूची में एक और तेलुगु फिल्म आरआरआर है, जो एसएस राजामौली की फिल्म है| आरआरआर फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 223 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, वही लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन Rs 1,387 करोड़ का किया है | फिल्म की कहानी दो क्रांतिकारी नेताओं भीमा और अल्लूरी सीताराम राजू की ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई पर आधारित है | आरआरआर में मुख्य किरदार में राम चरन, जूनियर एनटीआर, आलिया भट्ट, अजय देवगन अहम किरदार निभाने वाले है |

 

Baahubali 2: The Conclusion

एसएस राजामौली की एक और फिल्म बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूज़न पहले दिन 214.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, वही लाइफ टाइम कलेक्शन 1910 करोड़ का किया है | बाहुबली 2 : द कॉन्क्लूज़न भारत के इतिहास की सबसे सफल फिल्म है, जिसने इंडियन सिनेमा को एक अलग जगह दी है | फिल्म की कहानी अमरेंद्र बाहुबली के बेटे महेंद्र बाहुबली अपनी माता को आज़ाद कराकर महिस्मति पर अत्याचार करने वाले भलाल देव से लड़ता है | फिल्म में प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन, सत्यराज का अहम किरदार निभा रहे है |
Kalki 2898 AD
साल 2024 की अभी तक सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाले फिल्म कल्कि 2898 ई. ने पहले दिन 182.6 करोड़ का कलेक्शन किया है, वही फिल्म ने लाइफटाइम कलेक्शन 1200 करोड़ का किया है | फिल्म की कहानी वर्ष 2898 में स्थापित है और भगवान विष्णु के अंतिम अवतार कल्कि और अंधकार के खिलाफ लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, कमल हसन शामिल है |
Salaar
साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म सालार भाग 1 – सीजफायर ने पहले दिन 165.3 करोड़ का कलेक्शन किया है, वही लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 748 करोड़ का किया है | फिल्म की कहानी खानसार जगह की है, जिसमे देवा और वरदराज दो बच्चपन के दोस्त होते है | देवा वापस अपने दोस्त वरदराज को सत्ता पर बैठने के लिए वापस आता है | फिल्म में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन, जगपति बाबू, टीनू आनंद मुख्य भूमिका में है |
K.G.F: Chapter 2
कन्नडा फिल्म की केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 162.9 करोड़ का किया है, वही लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1250 करोड़ का किया है | केजीएफ चैप्टर 2 फिल्म की कहानी कोलार गोल्ड फील्ड्स पर अपना अधिकार ज़माने पर आधारित है | फिल्म में मुख्य भूमिका में रोक्किंग स्टार यश, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज में नज़र आए है |
Devara Part 1
साल 2024 की एक और फिल्म देवरा भाग 1 ने पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145.2 करोड़ किया है, वही लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 421.63 करोड़ का किया है | फिल्म की कहानी एक शक्तिशाली समुद्री योद्धा जो गांव वालों से तस्करी के बजाय मछली पकड़ने के लिए कहता है, जिसकी वजह से कुछ लोग उसके दुश्मन हो जाते है | फिल्म में जूनियर एनटीआर, जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान का अहम किरदार है |

Adipurush

साल 2o23 की आदिपुरुष ने पहले दिन 136.8 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, वही लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 393 करोड़ का किया है | फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन के बाद भी फिल्म थिएटर में फ्लॉप साबित हुई थ, जिसकी कहानी भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है, जिसमें भगवान राम अपनी पत्नी जानकी को लंकेश द्वारा किए गए उपहरण से बचाते है | फिल्म में प्रभास, कृति सनोन, सैफ अली खान मुख्य किरदार में है |

 

Jawan

इस लिस्ट में बॉलीवुड की पहली फिल्म जवान है, जिसने पहले दिन 129.2 करोड़ किया है, वही लाइफ टाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1,148.32 करोड़ का किया है | फिल्म की कहानी एक महिला जेलर कैदियों की भर्ती करके और संगठित अपराध करवाकर भ्रष्टाचार और अन्याय की ओर ध्यान आकर्षित करती है | फिल्म में शाहरुख़ खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण अहम किरदार में है |

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम्बाली ने प्रभास के साथ 3 फिल्मों की घोषणा की हॉरर-कॉमेडी ‘नयी नवेली’ के लिए आनंद एल राय के साथ काम करेंगी कृति हॉरर फिल्म के बाद विक्रम भट्ट एक नई इंटेंस ड्रामा फिल्म लेकर आए हैं हॉरर फिल्म की दोबारा रिलीज की सफलता के बाद अब अमेरिका में मचाएगी तहलका हॉरर कॉमेडी की सफलता के बाद मिलाप जावेरी एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं
जूनियर एनटीआर और प्रशांत की फिल्म में श्रुति हसन नज़र आएगी क्या रेट्रो सूर्या की बॉक्स-ऑफिस की शान वापस लाएगी? बॉलीवुड की 5 बेहतरीन प्रेम कहानियां पर बनी फिल्म जो प्यार को परिभाषित करती हैं आमिर खान की सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है जाट 2 में दमदार मिशन के साथ लौटे सनी देओल