HIT 3 Teaser: नानी का एक अलग और निर्दयी अवतार, जो पहले कभी नहीं देखा गया
Image credit: Nani/twitter

हम जानेंगे, “HIT 3 Teaser: नानी का एक अलग और निर्दयी अवतार, जो पहले कभी नहीं देखा गया|” तेलुगु सिनेमा की सबसे क्राइम थ्रिलर हिट फ्रैंचाइज़ी की हिट 3 का टीज़र रिलीज़ हो चूका है|

 

HIT 3 Teaser

हिट 3 का पावर-पैक, थ्रिलर से भरपूर टीज़र सामने आया है, जिसमे नेचुरल स्टार नानी ‘आई.पी.एस अधिकारी अर्जुन सरकार’ नज़र आयें है| फिल्म में नानी एक गुस्सैल और अडिग पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे है, इससे पहले नानी को इस किरदार में नहीं देखा होगा| नानी की पिछली कुछ फिल्में सारिपोधा सनिवारम, हाय नन्ना, दसरा शामिल है| टीज़र के अनुसार बार बार हो रही हत्याओ पर आधारित है, जो अपराधी को पकड़ने का पूरा प्रयास करते है| अपराध का कोई समाधान न होने पर, ध्यान अर्जुन सरकार पर चला जाता है, जो अपराधी को क्रोधित, हिंसक तरीके से सामना करते है|

HIT 3 Teaser: नानी का एक अलग और निर्दयी अवतार, जो पहले कभी नहीं देखा गया
Image credit: nani/twitter

फिल्म का निर्देशन और लेखन शैलेश काॅलनु ने किया है, जिनकी पिछली सैंधव ने कुछ ख़ासा कमाल नहीं कर पाई है| हिट फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 2020 में और दूसरी 2022 में रिलीज़ हुई थी| हिट फ्रैंचाइज़ी की दोनों फिल्मों में 21.2 करोड़ के बजट में 53.5 करोड़ की कमाई की है| हिट सीरीज में विश्वक सेन, आदिवासी शेष, रुहानी शर्मा, मीनाक्षी चौधरी, मैग्नाती श्रीनाथ, ब्रह्माजी, भानु चंदर और अन्य कलाकार मौजूद है|

फिल्म का निर्माण प्रशांति टिपिरनेनी और नानी ने वॉल पोस्टर सिनेमा, सर्वसम्मत प्रोडक्शंस बैनर तले किया गया है| केजीएफ की अभिनेत्री श्रीनिधि शेट्टी नानी के विपरीत नज़र आने वाली है| फिल्म में सूर्या श्रीनिवास, आदिल पाला, राव रमेश, मगंती श्रीनाथ, ब्रह्माजी का अहम किरदार है | हिट 3 का संगीत मिकी जे मेयर ने तैयार किया है, छायांकन सानू जॉन वर्गीस ने किया है और संपादन कार्तिका श्रीनिवास आर ने किया है| फिल्म थिएटर में 1 मई को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है|

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जूनियर एनटीआर और प्रशांत की फिल्म में श्रुति हसन नज़र आएगी क्या रेट्रो सूर्या की बॉक्स-ऑफिस की शान वापस लाएगी? बॉलीवुड की 5 बेहतरीन प्रेम कहानियां पर बनी फिल्म जो प्यार को परिभाषित करती हैं आमिर खान की सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है जाट 2 में दमदार मिशन के साथ लौटे सनी देओल