गेम चेंजर और फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हिंदी में किस फिल्म ने हासिल की ज्यादा कमाई?
image credit official twitter handle

हम जानेंगे, “गेम चेंजर और फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हिंदी में किस फिल्म ने हासिल की ज्यादा कमाई?” 10 जनवरी को दो फिल्म गेम चेंजर और फ़तेह फिल्म रिलीज़ हुई थी, जिसमे फ़तेह हिंदी भाषा में और गेम चेंजर तेलुगू भाषा की पैन इंडिया फिल्म है |

 

गेम चेंजर और फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

गेम चेंजर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: गेम चेंजर राम चरण और कियारा आडवाणी दूसरी बार साथ में नज़र आ रहे है| Sacnilk के अनुसार, गेम चेंजर ने भारत में 51.25 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जिसमे तेलुगू में 42 करोड़, हिंदी में 7 करोड़, तमिल में 2.1 करोड़, कन्नड़ भाषा में 10 लाख और मलयालम भाषा में 50 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है| वही पहले दिन के दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 186 करोड़ किया है, जो राम चरण की सबसे बड़ी एकल ओपनिंग डे कमाई वाली फिल्म है। गेम चेंजर पहले दिन कमाने वाली चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है| गेम चेंजर पोलिटिकल एक्शन फिल्म है, जिसको एक मिक्स्ड समीक्षा मिल रही है |

गेम चेंजर और पुष्पा 2 की रिलीज से पहले व्यावसायिक तुलनाओं का अन्वेषण करें। फिल्म उद्योग परिदृश्य को आकार देने वाली अंतर्दृष्टि और रुझानों की खोज करें।
image credit official twitter handle

फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सोनू सूद की पहली बतौर निर्देशक नज़र आये है, जो हिंदी भाषा में रिलीज़ हुई है | Sacnilk के अनुसार, फ़तेह ने पहले दिन 2.45 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जिसने पहले दिन 29.14% की अधिभोग किया है | फ़तेह ने पहले दिन कुछ ख़ासा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं किया है | सोनू सूद एक एक्शन साइबर क्राइम थ्रिलर फिल्म है| गेम चेंजर ने हिंदी में 7 करोड़ और फ़तेह ने 2.45 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसमे गेम चेंजर सफल साबित रही |

 

गेम चेंजर के बारे में: फिल्म की कहानी आईएएस अधिकारी राम नंदन जो एक ईमानदार और बहादुर अफसर है| राम नंदन का भ्रष्ट राजनेताओं जिसमे चीफ मिनस्टर शामिल लड़ाई हो जाती है| फिल्म में राम चरण के बाद अंजलि, कियारा आडवाणी, एस. जे. सूर्या, श्रीकांत, सुनील, जयराम आदि शामिल है | गेम चेंजर का निर्देशन शंकर षणमुगम ने किया है, जो उनकी पहली तेलुगू फिल्म है। फिल्म का निर्माण दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर तले किया है|

गेम चेंजर और फतेह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: हिंदी में किस फिल्म ने हासिल की ज्यादा कमाई?
Image credit official twitter handle

फ़तेह मूवी के बारे में: फ़तेह सिंह पूर्व अफसर होते है जो पंजाब में होनी शांतिप्रिय जीवन जीता है पर गांव की एक लड़की निमृत कौर के साथ हुए साइबर क्राइम का बाद वो सेनाबल को एक हैकर ख़ुशी शर्मा के साथ ज्वाइन करते है | फिल्म में सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज, नसीरुद्दीन शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य, प्रकाश बेलावाड़ी आदि शामिल है| फिल्म का निर्माण सोनाली सूद, उमेश केआर बंसल ने शक्ति सागर प्रोडक्शन और ज़ी स्टूडियो के बैनर तले किया गया है|

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जूनियर एनटीआर और प्रशांत की फिल्म में श्रुति हसन नज़र आएगी क्या रेट्रो सूर्या की बॉक्स-ऑफिस की शान वापस लाएगी? बॉलीवुड की 5 बेहतरीन प्रेम कहानियां पर बनी फिल्म जो प्यार को परिभाषित करती हैं आमिर खान की सितारे ज़मीन पर की रिलीज़ डेट लॉक हो गई है जाट 2 में दमदार मिशन के साथ लौटे सनी देओल