क्या रश्मिका मंदाना 2025 में लगा सकती है ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक
Image credit: twitter

हम जानेंगे, “क्या रश्मिका मंदाना 2025 में लगा सकती है ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक” पैन इंडिया अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की पिछली दोनों फिल्मों ने बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है, अब 2025 में 14 फरवरी को रिलीज़ होने वाली छावा से ब्लॉकबस्टर की हैट्रिक लगाएगी|

पिछली दोनों फिल्में हुई ब्लॉकबस्टर

रश्मिका मंदाना की 2023 में रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल रिलीज़ हुई थी, जिसमे रणबीर कपूर की पत्नी गीतांजलि सिंह की भूमिका निभाई थी| 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी एनिमल ने 917.82 करोड़ रुपए कमाए जो रणबीर कपूर की सबसे सफल फिल्म थी। फिल्म में रणविजय सिंह अपने पिताजी (बहुत बड़े उद्योगपति) के हमलावर से बचाने के लिए किसी भी हद्द तक जाने को तैयार है|

पुष्पा 2 के सबसे मशहूर डायलॉग्स जानिए जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यादगार उद्धरणों और फिल्म की कहानी पर उनके प्रभाव को जानें।
Image credit: twitter

एनिमल के बाद रश्मिका मंदाना की 2024 में पुष्पा 2 रिलीज़ हुई थी, जो भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बनी, जिसने बहुत से रिकॉर्ड तोड़े और बनाए है| 400 से 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी पुष्पा 2 ने दुनिया भर में 1800 करोड़ रुपये की कमाई की है। पुष्पा 2 में लाल चंदन माफिया मोलेटी पुष्प राज और एसपी भंवर सिंह शेखावत के बीच की लड़ाई दिखाई गयी है, जिसमे रश्मिका मंदाना ने मोलेटी पुष्प राज की पत्नी श्रीवल्ली की भूमिका निभाई है|

 

तीसरी फ़िल्म

छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता पर आधारित फिल्म छावा में अब रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी। छावा 14 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ होने वाली है, जिसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है| छावा में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और अन्य कलाकार शामिल है| छावा ने एडवांस बुकिंग में 4 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है, पिंकविला के अनुसार, छावा 19 करोड़ – 20 करोड़ की कमाई कर सकती है|

विक्की कौशल की छावा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से टकराने से बची
Image credit: twitter

रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म

रश्मिका मंदाना सलमान खान की फिल्म सिकंदर, द गर्लफ्रेंड, कुबेर, मैडॉक सुपरनैचरल यूनिवर्स की फिल्म थामा, एनिमल पार्क, पुष्पा 3 – द रैम्पेज में नज़र आएगी| साल 2025 में रश्मिका मंदाना की छावा के अलावा सिकंदर, कुबेरा, मैडॉक सुपरनैचरल यूनिवर्स की फिल्म थामा रिलीज़ होने वाली है|

 

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पवन कल्याण की अखिल भारतीय फिल्म की नई रिलीज तिथि आई सामने सबसे हिंसक भारतीय फिल्मों की सूची, हॉलीवुड की फिल्म देखना भूल जाओगे इब्राहिम अली खान की पहली फिल्म नादानियां का बैकलैश का सामना हुआ सोनम बाजवा ने ‘दीवानियत’ के लिए हर्षवर्धन राणे के साथ काम किया है Bollywood movies based on true stories on Netflix, जरूर देखे